Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: एसडीएम के ट्रांसफर में जश्न मनाये एमसीबी के कांग्रेसी ने, आख़िर क्या था मामला

Admin Tue, Jul 18, 2023

खड़गवां। एमसीबी। अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुये कांग्रेसियों ने भ्रस्टाचार समेत तमाम तरह के मुद्दे के को लेकर कांग्रेसियों ने शिकायत की थी .इस दौरान एसडीएम नयन तारा सिंह तोमर का तबादला होने के बाद आज कांग्रेसीयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर की जमकर आतिशबाजी की व आज एसडीएम कार्यालय को शुद्धिकरण के लिए गंगाजल लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान गंगाजल के छिड़काव को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में जमकर बहस भी हुई. फिलहाल एसडीएम ऑफिस के बाहर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता भजन कीर्तन भी किया । कांग्रेस प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि हम लोगो के द्वारा खड़गवां एसडीएम नयन तारा सिंह तोमर के खिलाफ कई शिकायतें की व शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री से मिलने भी गये थे और आवेदन दिया है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को यहां से हटाया जाये, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुये हटा दिया है हम लोग नये एसडीएम से मिलने आये थे और गंगाजल से एसडीएम कार्यालय को शुद्ध किया है ताकि नये एसडीएम पूरी ईमानदारी से कार्य करे और ग्रामीणों को उनका लाभ मिल सके ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें