Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स कंपटीशन में एमसीबी का दबदबा

Admin Tue, Oct 31, 2023

मनेद्रगढ़। एमसीबी। चतुर्थ राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिला एमसीबी के जूनियर ग्रुप के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला एमसीबी के संरक्षक, एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि जूनियर ग्रुप में" रिदमिक योगासन इवेंट" में मयंक यादव ,पीयूष कुमार पटेल ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान अर्जित किया .इसी प्रकार बालिका ग्रुप में अनन्या शर्मा और दिव्यांशी मराई ,स्टेट लेवल पर तृतीय स्थान अर्जित किया .डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी की खेल अधिकारी एवं कोच सीमा सिंह के निर्देशन में संस्कृत सिंह ,अवनी अग्रवाल आर्यन यादव श्रेया केसरवानी निहारिका ,आदित्य संतोषिनी और साधना रवि ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स कंपटीशन में बेहतरीन प्रदर्शन कर निर्णायको को चकित कर दिया। इस उपलब्धि के लिए योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला एमसीबी के पदाधिकारी ने खेल अधिकारी सीमा सिंह एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले जूनियर ग्रुप के योग साधकों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें