Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था व केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती पर हुई बैठक

Admin Tue, Oct 17, 2023

कोरिया। बैकुंठपुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, थाना प्रभारी, रेलवे, केंद्रीय पुलिस बल, दूरसंचार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कानून व्यवस्था व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की स्थापना, उनके रुकने-ठहरने की जगह, शौचालय, पानी, भोजन मतदान व मतगणना स्थल पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में समुचित जानकारी ली। श्री लंगेह ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्देशों के बारे में संबंधित अधिकारियों से साझा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने  विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये विभिन्न विभागों की सहायता एवं समन्वय पर व सभी विभागों से संबंधित सेवायें दूरस्थ अंचल में सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में विभागों को दी गई जिम्मेदारी के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा केंद्रीय बल के लिये राशन सामग्री, पेट्रोल/डीजल का इंतजाम किया जाएगा। पुलिस बल एवं चुनाव ड्यूटी हेतु आवश्यक पी०ओ०एल० स्टाक रखने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्थानों में विशेषत दूरस्थ अंचलों में डॉक्टर एवं अन्य आवश्यक दवाई, स्नेक बाइट किट, मलेरिया आदि की पर्याप्त दवाई उपलब्ध रखने के निर्देश दिए साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की उपलब्धता हेतु आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीडिंग रोकने के लिये ब्लड क्लाथ भी उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तथा बाहर से आने वाले बल का कैशलेस ट्रीटमेंट एवं आवश्यकता पड़ने पर वृहद स्तर पर निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग को चिन्हित स्थानों पर हेलीपेड का निर्माण करने, बाहर से आने वाले बलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक संख्या/मात्रा में सैंड बैग, कंसर्टिना वायर, सीजीआई शीट, बल्ली बारबेड वायर, पिकेट आदि की व्यवस्था तथा जेसीबी वेल्डिंग मशीन, 3डी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को  पुलिस बल के अस्थाई कैंप/मतदान केन्द्रों में सुरक्षा हेतु आवश्यक बांस-बल्ली उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान/रेलवे साइडिंग पर पीने के पानी/शौचालय की सुविधा व अग्निशमन यंत्र नगरीय निकाय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान पर पीने के पानी की सुविधा हेतु आवश्यकतानुसार हैंडपंप खनन, जल आपूर्ति एवं स्टोरेज हेतु पानी के टैंक आदि की व्यवस्था, ऊर्जा विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट, जनरेटर, परिवहन/पुलिस विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार केन्द्रीय अर्धसैनिक बल हेतु बस, ट्रक एवं अन्य वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। दूरसंचार विभाग द्वारा पुलिस बल हेतु आवश्यक सिम भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा कार्ड उपलब्ध कराया जायेंगी।रेल्वे द्वारा पुलिस बल की विशेष ट्रेन हेतु आवश्यक साईडिंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।चुनाव कार्य में बड़ी संख्या होमगार्ड, फारेस्ट गार्ड एवं कोटवारों को संलग्न करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर  नीलम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें