Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: विश्वकर्मा समाज की बैठक संपन्न, अहम निर्णयों पर चर्चा

Admin Mon, May 29, 2023

मनेंद्रगढ़/नवीन जिले एमसीबी के नगर मनेंद्रगढ़ में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक बैठक कमल किशोर विश्वकर्मा  के निजी निवास में संपन्न हुई। बैठक मैं आसपास के विश्वकर्मा समाज के लोग एकत्रित हुए। बैठक में आपसी परिचर्चा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा सामाजिक चिंतन भी किया गया । निर्णय में मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के पिछड़ेपन के कारणों को जानने की कोशिश की गई व एकत्रीकरण करने पर विचार विमर्श भी किया गया साथ ही आगामी बैठक दिनांक 4 जून को करने का सामूहिक निर्णय लिया। प्रथम बैठक शुरुआत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में दशकों से बसे हुए विश्कर्मा समाज सामाजिक बंधुओं ने समाज के प्रति जागरूकता लाने तथा इन्हें आगे बढ़ाने व जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बुद्धिजीवियों के द्वारा चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई अन्य समाज के जैसे ही पिछड़े हुए लोगों को मिलजुल कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। शासन से सहायता तथा सामाजिक रूप से जो सहायता मिल सकती है ऐसे बिंदुओं को मुख्य रूप से रखा गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश विश्वकर्मा  के द्वारा की गई जिसमे मुख्य रूप से कमल किशोर विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें