Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

राज्यपाल रमन डेका से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल : कोरिया को संभाग व अहम विकास कार्यों सहित पर्यटन विकास के लिए सौंपा ज्ञापन

Praveen Nishee Thu, Mar 27, 2025

कोरिया बैकुंठपुर - छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका का कोरिया जिले में आयोजित एक दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका ने जहां एक तरफ प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया तो वहीं दूसरी ओर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शुरू किए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया और प्रकृति के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया । राज्यपाल के दौरे अंतर्गत 26 मार्च को बैकुंठपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कोरिया जिले के भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने श्री मान राज्यपाल महोदय से मुलाकात किया ।

मुलाकात के दौरान बतौर भाजपा प्रतिनिधि मंडल से निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने ज्ञापन सौंपा । भाजपा प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कोरिया को संभाग बनाने की मांग से लेकर कोरिया के प्राकृतिक उत्थान व पर्यटन विकास और बांधवगढ़ की तर्ज पर तैमोर पिंगला अभ्यारण से शामिल हुए रामगढ़ सोनहत क्षेत्र को विकसित किए जाने की मांग की गई । ज्ञापन में बालमगढ़ पहाड़ और यहां के प्राकृतिक संसाधनों के उद्वेश्य पूर्ति हेतु पर्यटन क्षेत्र में विकास की मांग सहित बैकुंठपुर स्थित रामानुज प्रताप सागर बांध को पर्यटन हेतु अतिरिक्त विस्तार के साथ बैकुंठपुर शहर के मार्ग चौड़ीकरण कार्य को मुख्य मांगों में रखा गया। अवगत करा दें की कोरिया भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा कोरिया जिले के अहम विकास कार्यों व शिक्षा सहित स्वास्थ को लेकर केंद्रीय मंत्रियों को भी कई बार ज्ञापन दिए गए हैं जिनमें से कई मांगे पूरी भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें