Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

: द्वेषपूर्ण तरीके से एफआईआर के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Admin Thu, Jul 11, 2024

बैकुंठपुर।कोरिया। षडयंत्र पूर्वक तरीके से एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेसियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में एवं सकारात्मक कार्यवाही करने बाबत जिला युवा कांग्रेस कोरिया के जिलाध्यक्ष द्वारा आज दिनांक 11/7/24 को  जिलाधीश कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। विदित है कि कुछ दिनो पूर्व बलौदाबाजार में एक उग्र हिंसा हुई थी जिसमें सरकारी संपत्तियों का नुकसान हुआ था उसकी निंदा करते हुए युवा कांग्रेसियों ने कहा कि उस आंदोलन में कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी के द्वारा शासकीय संपत्तियों में किसी भी प्रकार की हानि या चोट नहीं पहुंचाई गई है, वर्तमान में छ ग पुलिस द्वारा षड्यंत्रपूर्वक तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठी कार्यवाही व एफआईआर करते हुए उन पर अत्याचार कर रहे है। अतः आपको यह सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन बिना द्वेषभाव सकारात्मक रवैया अपनाते हुए कार्य करे अन्यथा शीघ्र प्रत्येक ज़िले में कलेक्ट्रेट घेराव ज़िला युवा कांग्रेस द्वारा किया जायेगा। जिसकी ज़िम्मेदारी संपूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की होगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव, कपिल सिंह, मोहन यादव, विजय चक्रधारी, गजानंद सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें