Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

: टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले ... कलेक्टर एमसीबी सहित पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Admin Sat, Nov 25, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। दिनांक 24/9/23 को टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के तत्वावधान में कलेक्टर एमसीबी के नाम एक ज्ञापन उनके आवक -जावक शाखा में सौंपा गया जिसमें बतौर प्रतिलिपि रूप में पुलिस अधीक्षक  एमसीबी का भी ध्यान आकर्षित कराया गया है । उक्त आवेदन में उल्लेखनीय किया गया है कि आपके जिले क्षेत्र अंतर्गत आने वाला हसदेव नर्सरी जहां इन दिनो निरंतर पर्यटको का आवागमन बना रहता है। किंतु उक्त दौरान असुरक्षित रूप से वाहनों को सड़क किनारे खड़ी किया जाता है।जिससे कभी भी सड़क दुघर्टना घटित होने‌ की संभावना बनी रहती है। एवं पर्यटको के साथ भी दुर्धटना की संभावना को मद्देनजर रखते हुए पर्यटन स्थल को बंद किया जाना ही सार्थक साबित होगा कारण कि अधिकांश युवा आगामी समय में नववर्ष का स्वागत करने उक्त स्थल पर भारी मात्रा में पहुंचते हैं। जिनकी जानमाल की सुरक्षा की दृष्टीकोण से हसदेव नर्सरी सहित अन्य पर्यटन स्थल को बंद कराया जाना काफी हद‌ तक सही साबित होगा साथ ही शराब पी कर नशे‌ की हालत में वाहन चालक अपनी वाहनों को काफी तेज गति में चलाते हैं।जिससे भी सड़क दुघर्टनाओ में इजाफा हो रहा है।जिनके विरूद्ध एक विशेष निजात अभियान चलाया जाना नितांत आवश्यक हो चुका है। तत्पश्चात् उक्त स्थान पर सांकेतिक चिन्ह लगाया जाना आवश्यक है। उक्त विषयो पर आवश्यक कार्यवाही कराये जाने की मांग टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत‌ के पदाधिकारियों द्वारा की गई है। एवं उक्त कार्यवाही से अवगत कराये जाने निवेदन भी किया गया है। उक्त दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जय जयसवाल, मिडिया प्रभारी( छ.ग) यीशै दास, उदय कुमार, हेली, रोशन, उमेश सोनी ,सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें