Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

राजेश अवस्थी फाउंडेशन : राजेश अवस्थी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास में स्मृति-पत्रिका का विमोचन

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

रायपुर। ( रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के चहेते अभिनेता और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. राजेश अवस्थी की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धांजलि स्वरूप स्मृति पत्रिका का विमोचन हुआ ,इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. अवस्थी की स्मृति में प्रकाशित विशेष स्मृति-पत्रिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और फिल्म क्षेत्र को नई दिशा दी,वे एक उत्कृष्ट अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी रहे,मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा,राजेश अवस्थी को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री भावुक भी नजर आए..उन्होंने बहुत बारीकी से सभी फ़ोटोज़ को निहारते हुए उन्हें याद किया

पत्नी प्रसन्ना अवस्थी ने संजोई स्मृतियां

स्मृति-पत्रिका का संपादन स्व. अवस्थी की धर्मपत्नी प्रसन्ना अवस्थी द्वारा किया गया , प्रसन्ना अवस्थी राजेश अवस्थी फाउंडेशन की संस्थापिका है,पत्रिका में उनके सांस्कृतिक, राजनीतिक और पारिवारिक जीवन की दुर्लभ झलकियां, संस्मरण और चित्र संकलित किए गए हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए भावनात्मक धरोहर है।

परिवार व फिल्म जगत के प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजेश अवस्थी का परिवार, मित्र और फिल्म जगत के कई लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्राची शर्मा, प्रणिता शर्मा, प्रज्ञा निर्वाणी, आरविका अवस्थी, सुनील शर्मा, आर.के. शर्मा, रेडियो प्रसारक चम्पेश्वर गिरी सहित डॉ. सौरव निर्वाणी उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान राजेश अवस्थी के साथ और अनुभवों को साझा किया विमोचन स्मृतियों से भरा रहा, जहां सभी ने स्व. राजेश अवस्थी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें