Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

हसदेव नदी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन करते 01 जेसीबी और 05 ट्रैक्टर किए जप्त, मचा हड़कंप

Praveen Nishee Wed, May 27, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर महोदया के निर्देश एवं प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने हसदेव नदी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसगढ़ी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

खनिज विभाग द्वारा की गई दबिश के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी मशीन एवं 05 ट्रैक्टर वाहनों को मौके से जप्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद जप्त सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें