Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जिला मुख्यालय मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित मंत्रियों का होगा आगमन, जिला कार्यसमिति मे होंगे उपस्थित

Admin Sat, Jul 20, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष  किरन सिंह देव  का एवं एमसीबी जिला के प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम ,छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व मनेन्द्रगढ़ के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत की विधायिका श्रीमती रेणुका सिंह , पूर्व मंत्री व विधायक बैकुंठपुर  भैया लाल राजवाड़े  एवं विधायिका व एमसीबी जिला संगठन प्रभारी श्रीमती उधेश्वरी पैकरा  का आगमन कल दिनांक 21 जुलाई 2024,दिन -रविवार को एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ मे हो रहा है । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  किरन सिंह देव  हेलिकाप्टर से आमाखेरवा मैदान मे उतरेंगे जंहा से वह स्थानीय पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हॉउस मे सुबह 11 बजे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाक़ात करेंगे। तद्पश्चात मनेन्द्रगढ़ विमल श्री मे आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक हो शामिल हो आमंत्रित कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाक़ात कर वापसी राजधानी रायपुर के लिए शाम को रवाना होंगे उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें