Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में : विश्व पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Praveen Nishee Thu, May 1, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों व समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत 22 अप्रैल को प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व समझाया गया। 24 अप्रैल को पर्यावरण जागरूकता हेतु सब थीम "सेव एनर्जी" पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 26 अप्रैल को इको क्लब बोर्ड की पर्यावरणीय मुद्दों को दृष्टिगत रखते हुए सजावट की गई तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व वृक्षारोपण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

28 अप्रैल को पर्यावरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांव में जाकर पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए। इस रैली मैं संस्था प्राचार्य बलराज पाल एवं व्याख्याता माता प्रसाद द्विवेदी, कमलेश कुमार पांडे, अश्वनी कुमार दुबे, सुधा शुक्ला, सुषमा टोप्पो, निर्मला अग्रवाल, दादूराम सिंह राठौड़, नित्यानंद द्विवेदी गोपाल सिंह, जयंत देवांगन माया वर्मा श्रीमती मंजू बघेल, शोभा जयसवाल, नेहा सिंह सहित सभी व्याख्याता गणों की रैली में उत्साह पूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम की सफलता में इको क्लब प्रभारी श्रीमती सुनीता मिश्रा की सक्रिय भागीदारी रही साथ ही विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रेरित किया और स्वच्छ व हरित पृथ्वी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि “धरती हमारी जिम्मेदारी है, इसे बचाना हम सबका कर्तव्य है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें