Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: चिरमिरी-नागपुर हाल्ट 17 किमी नई रेल लाईन विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण व राज्यांश की राशि जारी किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से विधायक श्यामबिहारी जयसवाल ने की है

Admin Wed, Dec 20, 2023

रायपुर। चिरमिरी-नागपुर हाल्ट 17 किमी नई रेल लाईन विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण प्रकिया प्रारंभ कराने व राज्यांश की राशि जारी किए जाने के लिये मुख्यमंत्री को एक पत्र मनेन्द्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जयसवाल ने सौजन्य मुलाकात कर सौप है। अपने पत्र मैं विधायक ने लिखा है कि एमसीबी जिले के चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ शहरों के विकास और स्थायित्व के लिए रेलवे के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चिरमिरी-नागपुर हाल्ट नई रेल लाईन की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा 03/10/2018 लागत 241 करोड़ की हो चुकी है। जिसका भूमिपूजन तात्कालीन कोयला मंत्री  पियूष गोयल  व तात्कालीन मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह  के द्वारा 24/09/2018 को किया गया था। लेकिन विगत 5 वर्षों से भूमि अधिग्रहण प्रकिया हेतु कांग्रेस सरकार द्वारा रूचि न लेने के कारण इस महत्वपूर्ण परियोजना में काफी विलंब हो चुका है। जबकि रेलवे के अधिकारियों के द्वारा केंदीय रेल मंत्री को भूमिपूजन के वक्त आश्वस्त किया था, कि 2 सालों में निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। इस महत्वपूर्ण रेल लाईन के निर्माण में हो रहे विलंब से चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ व ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों में निराशा व आकोश बढ़ता ही जा रहा है। कोरिया जिले के दोनों प्रमुख शहरों के विकास और स्थायित्व के मद्देनजर यह रेल लाईन जीवन दायनी बनेगी। जिससे क्षेत्र के विकास और उन्नति के नये रास्ते तैयार होंगे। उपरोक्त परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करवाने व राज्य और केंद्र सरकार के बीच हुए एमओयू के तहत 50-50 प्रतिशत व्यय राशि प्रदान किए जाने की महती कृपा करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें