Advertisment

6th July 2026

BREAKING NEWS

स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

असहाय वृद्धा को मिला सहारा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से कराया गया रेस्क्यू

फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत 21 किमी साइकिल यात्रा, सीड्स बॉल से दिया हरियाली का संदेश

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

: सरस्वती साइकिल योजना: के तहत स्वामी आत्मानंद नवापारा पोड़ी. में विधायक डॉक्टर विनय ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण

Admin Wed, Apr 12, 2023

एमसीबी/ चिरमिरी ।(रविंद्र सोनी) छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नावापारा पोंड़ी की लगभग 20 छात्राओं को  साईकिल वितरण किया एवं अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट के माध्यम से कई कला कृतियां बनाई और उसका प्रदर्शन किया, जिसको देख विधायक डॉक्टर विनय ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया अब स्कूल आने-जाने में इन बालिकाओं को परेशानी नहीं होगी । विधायक डॉक्टर विनय ने कहा कि  सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम कर रही है इसके साथ-साथ बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है । विधायक डॉ. विनय के हाथों साईकिल पाकर सभी छात्राओं मे ख़ुशी की लहर दिखाई पड़ी। वही विधायक ने छात्राओं का शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने व सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम अवतार अलगमकर, पार्षद सन्नी चौहथा मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें