Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: सिरौली में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए  विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की विधायक रेणुका सिंह ने

Admin Tue, Feb 27, 2024

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी।  संस्कृति कार्यक्रम सेवा समिति ग्राम सिरौली,क्षेत्र 25 फरवरी को आयोजित किया गया के अनगिनत ऐसे युवा है जो अपनी प्रतिभा और कला से अभिभूत है जिनको अपनी हुनर दिखाने के लिए मंच की आवश्यकता पड़ती है। डांस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे अनेक कलाकारों को मंच देने का काम कई वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा समिति कर रही है। प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा समिति का यह कार्य सहरानीय है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने ग्राम पंचायत सिरौली में आयोजित डांस प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह ने पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन की मांग पर सिरौली में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। वही आगामी वर्षो में इस आयोजन के लिए हर संभव सहयोग की बात कही,विशेष रूप से आयोजन में,उपस्थित थे सरजू यादव पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका मनेंद्रगढ़, लखन लाल श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रदीप वर्मा भाजपा जिला कार्यालय मंत्री, आनंद अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, संजय राय, धर्म सिंह टेकाम, संजय यादव, अजय मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़, वीरेंद्र प्रसाद पांडे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में एकल में प्रथम स्थान अभिषेक हल्दीबाड़ी चिरमिरी,द्वितीय स्थान आकाश वी आई बिलासपुर,तृतीय स्थान प्रांशु तिवारी शहडोल,समूह में प्रथम स्थान द मर्ज क्रू अंबिकापुर, द्वितीय स्थान द वेपन्स् चरचा, तृतीय स्थान फैशन बॉयज चिरमिरी,जूनियर में प्रथम स्थान अरायना घोष चिरमिरी,द्वितीय स्थान चंकी प्रतापपुर, प्राची अंबिकापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता के निर्णायक पंकज बेलवंशी। इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा समिति ग्राम सिरौली के संरक्षक रफीक मेमन अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा सचिव मोहम्मद इब्राहिम शह सचिन सचिन सिंह कोषाध्यक्ष अब्दुल शहीद हरि सिंह उप कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह संजय वर्मा कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद इसराफिल रफीक खान बबलू घनश्याम प्रसाद केवट एवं सदस्य प्रकाश सिंह पूर्व सरपंच मनेन्द्रगढ़ असलम बाबा मनेन्द्रगढ़ सफीउल्लाह खान अब्दुल शहीद अब्दुल सफीक मयंक उमेश ठाकुर मयंक सिंह सुनील रजक राम अवतार नारायण राजवाड़े दिनेश कुमार सविता भूपत सिंह गुलाब सिंह सुंदर राम केवट धर्मेंद्र सिंह भुवनेश्वर सिंह एवं ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें