Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे : विधायक रेणुका सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहराया तिरंगा, आमखेरवा मैदान में गूंजे भारत माता के जयघोष

Praveen Nishee Fri, Aug 15, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय आमखेरवा का मैदान देशभक्ति और गर्व की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने भव्य ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे और पूरे मैदान में देशभक्ति का उत्साह छा गया।

ध्वजारोहण के बाद विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति तथा स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा "हमारा संकल्प है कि मनेंद्रगढ़ को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के विज़न को साकार करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं, और प्रत्येक नागरिक को अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और सैकड़ों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें