Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विधायक रेणुका सिंह  ने हरचौका में की प्रभु श्रीराम की आराधना

Admin Mon, Jan 22, 2024

जनकपुर।एमसीबी। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ में श्री राम के सबसे पहले पड़ाव वाले हरचौका सीतामढ़ी मन्दिर में प्रभु श्री राम की आराधना की। विधायक रेणुका सिंह ने इस दौरान सीतामढ़ी हरचौका में आयोजित सुंदरकांड पाठ व महाआरती में भी शामिल हुई। इस दौरान काफी देर तक रेणुका सिंह हरचौका में स्थापित प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम भक्ति में लीन नजर आई। रेणुका सिंह ने इस दौरान प्रभु श्रीराम से क्षेत्र व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस दौरान हरचौका में विधायक रेणुका सिंह ने महिलाओ के साथ भजन भी गाया। अयोध्या में हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन है। वर्षों की तपस्या सफल हुई। प्रभु श्री राम आ गए है, देश दूसरी दीवाली मना रहा है। गौरतलब है कि सीतामढ़ी हरचौका वह स्थान है जहां से प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम यहां माता सीता और लक्ष्मण के साथ आये थे। *इस पुण्यभूमि को दिलाएंगे पहचान*

इस दौरान विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, मैं सौभाग्यशाली हु की मुझे ऐसी जगह की जनता का जनप्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। प्रभु श्रीराम के चरण पड़ने से यह भूमि पुण्यभूमि हो गई और इस पुण्यभूमि को अलग पहचान दिलाने व यहां की जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगी। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदैव है और रहेगा। *लोगो ने भेंट किए पुस्तक, कापियां* विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक रेणुका सिंह जब लोगो के बीच पहुंची तो विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें बुके की जगह कॉपी, किताब भेंट किए। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह अपील की थी कि, बुके की जगह बुक दीजिये। विधायक की इस अपील का असर दौरे के दौरान देखने को मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें