Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विधायक रेणुका सिंह की अफसरों को हिदायत,मैं गरीबों के लिए हूं,भेदभाव होगा तो कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी

Admin Sat, Jan 27, 2024

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत से बीजेपी विधायक रेणुका सिंह ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जो अधिकारी मेरे आदेश की अवहेलना करेगा, उसको मैं कभी माफ नहीं करूंगी। दरअसल, विधायक रेणुका सिंह ने यह बयान तब दिया, जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी में पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए हूं। मैं गरीबों के लिए हूं। किसी भी जनता के साथ शासन की योजनाओं को लेकर भेदभाव होगा और अनदेखी होगी तो रेणुका सिंह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे मेरी यही प्राथमिकता होगी। गौरतलब है कि रेणुका सिंह अपने बयानों और कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहती है। रेणुका सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें