Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

: विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर दिया विकास का आश्वासन.

Admin Sat, Nov 9, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल, छठ पर्व के पावन अवसर पर एमसीबी जिले के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर श्रद्धालुओं के बीच पहुँचे और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। आमाखेरवा स्थित हसदेव-गंगातट छठ घाट पर आयोजित 'चाय पर चर्चा' में भाग लेते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर, समिति के संरक्षक एवं पूर्व अतिरिक्त जिला न्यायाधीश तथा वर्तमान में वरिष्ठ अधिवक्ता,  उच्च न्यायालय बिलासपुर के  हेमंत कुमार अग्रवाल ने विधायक से मंदिर क्षेत्र, छठ घाट और पंचमुखी हर्बल गार्डन के विकास के लिए अनुरोध किया। श्री जायसवाल ने इस दिशा में धन की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन देते हुए समिति से सार्थक प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की ताकि छत्तीसगढ़ शासन से त्वरित धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। उल्लेखनीय है कि अपने पूर्व कार्यकाल में श्री जायसवाल ने आमाखेरवा क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ पचहत्तर लाख के निर्माण कार्यों की अनुशंसा की थी, लेकिन नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर कुछ राजनैतिक कारणों से रोक लग गई थी। अब विधायक ने आश्वस्त किया है कि वे इन विकास कार्यों को पुनः गति देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस शुभ अवसर पर समिति के सदस्य सत्यनारायण विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र पटवा, बसंत जायसवाल, प्रमोद अग्रवाल, श्री भोले बाबा, विद्याधर गर्ग के साथ-साथ भाजपा की डॉ. रश्मि सोनकर, आलोक जायसवाल, विवेक अग्रवाल, रामचरित द्विवेदी, लखन लाल श्रीवास्तव , रामधुन जायसवाल , आदित्यराज डेविड और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस प्रकार, मनेन्द्रगढ़ के विकास के प्रति विधायक श्री जायसवाल की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से क्षेत्रवासियों के लिए एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें