Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: 100 बिस्तरीय जनकपुर अस्पताल में पद सृजन करने विधायक ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र, विधायक रेणुका सिंह ने कहा स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध

Admin Tue, Jun 11, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी ।  पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन करने की मांग की है। विधायक रेणुका सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में यह उल्लेखित किया है कि भरतपुर विकासखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित है, किन्तु सुविधाओं के अभाव में इलाज के लिए यहां के लोगों को 130 कि.मी. का सफर तय कर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ या कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश जाना पड़ रहा है। जबकि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एफ.आर.यू. में चिन्हांकित है एवं यहां सिजेरियन प्रसव भी संपादित किया जा रहा है लेकिन यहां 30 बिस्तरीय अस्पताल के अनुसार पद ही स्वीकृत है जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे हुए पत्र में विधायक रेणुका सिंह ने अनुरोध किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन होने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भरतपुर ब्लाक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजित होने से समय पर ईलाज न मिल पाने जैसी समस्या खत्म होगी। विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो इसके लिए कार्य किये जा रहे है। गौरतलब है कि अभी जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 स्टाफ कार्यरत है। जबकि 100 बिस्तरीय अस्पताल में 100 से ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें