Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: गरीबों का सस्ता राशन डकार रहा विधायक का परिवार- रेणुका सिंह

Admin Mon, Oct 16, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। केन्द्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने भाजपा मंडल नागपुर के विभिन्न गांवों का दौराकर कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दूसरे दिन रेणुका सिंह ने नागपुर मंडल के उजियारपुर, बरबसपुर,नागपुर, कठौतिया, इमलीगोलाई चनवारीडांड सहित आधा दर्जन गावो का आशीर्वाद मांगा ।उन्होंने कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए नया नही बल्कि यह क्षेत्र मेरे लिए पुराना व इस क्षेत्र से गहरा लगाव भी है। कोरिया व मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर जिला से मेरा अपनापन रहा है। केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मे प्रभारी मंत्री के रूप मे मुझे इस क्षेत्र मे काम करने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि नागपुर व आसपास के लोगों की मांग पर अब यात्री ट्रेन का ठहराव नागपुर मे होना प्रारंभ हो गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि लाखो रूपये वेतन पाने वाले विधायक की पत्नी गरीबी रेखा मे कैसे शामिल हो सकती है।कांग्रेस विधायक का परिवार सस्ता राशन लेकर गरीबो के हक पर डाका डाल रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे आपके बीच भाजपा प्रत्याशी के रूप में भेजा है।आप सबके आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने पर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही होगी। कार्यक्रम मे लखन श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय, जिला महामंत्री रामलखन सिंह,युवा नेता मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धनेश यादव, महामंत्री संजय राय, उर्मिला नेताम ,श्याम बिहारी जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें