Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना,बालक आश्रम खोंगापानी में स्वास्थ्य जाँच के लिए पहुँची एमएमयू, 68 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जाँच सह उपचार

Admin Mon, Jul 24, 2023

मनेंद्रगढ़ 23 जुलाई 2023/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरीय निकायों में मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। हमर मुखिया के विज़न ख़ुशहाल सब्बो झन के तर्ज पर चलित स्वास्थ्य  वाहन के द्वारा गली-मोहल्लों और भीड़-भाड़ वाले इलाक़ों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। एमएमयू में डॉक्टर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और दवा की सुविधा प्रदान किया जाता है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में 1 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। एमएमयू में सभी तरह के लैब टेस्ट ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर, मलेरिया, जैसे अन्य 41 प्रकार के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

एमएमयू के एपीएम  हिमांशु वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद खोंगापानी में रविवार को शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के मौसम में बच्चों को अक्सर सर्दी, खांसी, बुख़ार और खुजली जैसी शिकायत रहती है। शिविर के माध्यम से लगभग 68 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जाँच सह उपचार किया गया। बच्चों को विटामिन का सीरप भी प्रदान किया गया। एमएमयू में आकर बच्चे बहुत खुश हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें