Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

फोरेंसिक मोबाइल वैन (एफएसएल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया : मोबाइल एफएसएल वैन हत्या, चोरी, सड़क हादसा, आगजनी, साइबर अपराध और अन्य गंभीर मामलों की जांच में काफी उपयोगी साबित होगी

Praveen Nishee Sun, May 24, 2026

मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था और अपराध जांच को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फोरेंसिक मोबाइल वैन (एफएसएल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली परिसर में किया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ वाहन का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव द्वारा फोरेंसिक मोबाइल वैन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस जवान और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ गृह विभाग द्वारा एमसीबी जिले को दो अत्याधुनिक फोरेंसिक मोबाइल वैन प्रदान की गई हैं, जिनका उद्देश्य अपराध जांच की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाना है। अब किसी भी घटना या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा सकेगी। इससे जांच में देरी कम होगी और अपराधियों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो सकेगा।

फोरेंसिक मोबाइल वैन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें जीपीएस सिस्टम, जनरेटर, हाईटेक फोरेंसिक उपकरण, सैंपल संग्रहण किट, डिजिटल रिकॉर्डिंग सिस्टम सहित कई आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच और साक्ष्य संकलन किया जा सकेगा। खास बात यह है कि कई मामलों में अब साक्ष्य खराब होने या नष्ट होने की संभावना भी कम हो जाएगी क्योंकि टीम मौके पर पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई कर सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मोबाइल एफएसएल वैन हत्या, चोरी, सड़क हादसा, आगजनी, साइबर अपराध और अन्य गंभीर मामलों की जांच में काफी उपयोगी साबित होगी। पहले कई बार फोरेंसिक टीम को दूसरे जिलों से बुलाना पड़ता था, जिससे जांच प्रभावित होती थी, लेकिन अब जिले में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। नई तकनीकों और संसाधनों के माध्यम से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ सटीक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल मोबाइल वैन भी इसी पहल का हिस्सा है, जिससे आम लोगों को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें