Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: ईद मिलादुन्नबी का जश्न: शहर में निकाला गया मोहम्मदी जुलूस

Admin Tue, Sep 17, 2024

चिरमिरी। एमसीबी। कोरिया और एमसीबी जिले में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि बारिश ने त्योहार के रंग को थोड़ा फीका जरूर किया, लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया।मुस्लिम समाज के लोग इस दिन इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्म की खुशियां मनाते हैं।ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय लोगों ने की ओर से शहर में जुलूस निकाला गया। मोहम्मदी जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बारिश के बीच ही बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग जुलूस में शामिल हुए। हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए।जुलूस में शामिल होकर सभी ने ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया।बता दें कि ईद मिलादुन्नबी का त्योहार इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें