Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Admin Thu, Apr 20, 2023

एमसीबी । कलेक्टर  पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए डीपीएम को सभी मितानिनों को पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मनेंद्रगढ़ में सोनोग्राफी मशीन के संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। कोविड से बचाव और रोकथाम के लिए गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग को सुपोषण अभियान में किए गये प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन, रेडी टू इट योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिये। मीटिंग में डीपीएम डॉ प्रिंस जायसवाल, डीपीओ श्रीमती पुष्पा कुजूर और अन्य विभागीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें