Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: जिले में वजन त्यौहार से 34000 हजार से अधिक बच्चे हुये लाभान्वित

Admin Fri, Sep 27, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल के निर्देशन में 12 सितम्बर 2024 से वजन त्यौहार 2024 के प्रथम चरण में जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन कराया जा रहा है। इस दौरान कुल 34000 हजार से अधिक बच्चों के पोषण स्तर के मापन हेतु बच्चों का वजन, ऊंचाई, लंबाई का मापन किया जा चुका है। इसके द्वितीय चरण में जिले के सभी नर्सरी, किंडर स्कूलों तथा प्री-प्राइमरी स्कूलों में भी महिला एवं बाल विकास की टीम जाकर बच्चों के पोषण स्तर का मापन कर रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बंसल ने बताया कि वजन त्यौहार 2024 के माध्यम से बच्चों का उम्र के अनुसार वजन, उम्र के अनुसार ऊंचाई तथा ऊंचाई के अनुसार वजन का मापन किया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्रों में जाकर अपने बच्चों के पोषण स्तर का मापन अवश्य कराएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें