Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सामूहिक हनुमान चालीसा समिति : सामूहिक रूप से त्योहार मानने से आपसी समरसता बढ़ती है- डॉ.रश्मि सोनकर

Praveen Nishee Thu, Aug 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अनवरत सामूहिक हनुमान चालीसा समिति के द्वारा नदी पार हनुमान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया, हनुमान चालीसा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके बाद लगातार कृष्णा भजन में सभी भक्ति शराबोर रही, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र राधा कृष्ण बने दो बच्चीया सुहानी सोनी और मोना साहू रही, दोनों का श्रृंगार इतना अदभुत था कि भक्तजनों से नजर नहीं हटा पा रहे थे और सभी ऐसा आनंद ले रहे थे कि साक्षात राधा और कृष्णा दोनों धरती पर आकर के सभी भक्तजनों को दर्शन दे रहे हैं, राधा कृष्ण बनकर आए बच्चियों ने ऐसा नृत्य किया कि सभी मंत्र मुक्त हो गए और सभी ने राधा कृष्ण के साथ नृत्य का आनंद लिया, कार्यक्रम की संयोजक डॉ.रश्मि सोनकर ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम सब आपस में जुड़े, इसी धारा में यशोदा मैया प्रतियोगिता कभी आयोजन हुआ जिसमें सभी महिलाएं यशोदा बनकर सज धज कर आई थी, प्रतियोगिता में जज के लिए बबीता सिंह और अनुपम निशी ने अपनी सहभागिता दी,

यशोदा मैय्या प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे प्रथम - पिंकी विश्वकर्मा द्वितीय - रेशमा सैलजा अग्रवाल, नीलम सोनी तृतीय - शीला सिंह, आरती शिवहरे इस पूरे कार्यक्रम में नारी शक्ति ने अपना संपूर्ण सहयोग दिया और अधिक संख्या में उपस्थिति रही जिसमें पूजा पटेल, रेवती सोनी, मीरा यादव, रोशनी मिश्रा, सरला, शीला उराव, रात्रि श्रीवास्तव, पिंकी जयसवाल, सरिता पांडे, प्रियंका राय, सोनी सिंह, ममता नामदेव, आरती तिवारी, आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें