Advertisment

8th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार : विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

Praveen Nishee Fri, Jun 12, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। नगर पंचायत झगड़ाखंड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड की लंबे समय से चली आ रही जल निकासी एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए वार्ड पार्षद देव नारायण सिंह के विशेष प्रयासों से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

स्वीकृति के बाद अब यह निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ हो चुका है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस परियोजना के पूर्ण होने से वार्ड में जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है, साथ ही स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

वार्ड पार्षद देव नारायण सिंह ने इस जनहितैषी विकास कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड के लोगों को बेहतर स्वच्छ वातावरण और सुगम जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी।

क्षेत्रवासियों ने भी इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए इसे नगर पंचायत झगड़ाखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें