Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज बिलासपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन तथा अंतरराष्ट्रीय महा मंगल परिचय सम्मेलन

Admin Thu, Jun 8, 2023

बिलासपुर । कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज बिलासपुर द्वारा दिनांक 10 तथा 11 जून को भव्य अंतर्राष्ट्रीय महा मंगल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है समाज में वैवाहिक संबंध सहज तथा सुलभ बने इसके लिए यह भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक लगभग 1000 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन करवाया है इस परिचय सम्मेलन में पूरे भारत भर से तथा विदेशों में भी रहने वाले समाज के परिवारों ने हिस्सा लेने हेतु पंजीयन करवाया है। समाज के राष्ट्रीय मैरिज ब्यूरो समिति तथा छत्तीसगढ़ प्रादेशिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर समाज द्वारा इसे क्रियान्वित किया जा रहा है इस अधिवेशन में कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज महासभा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज रत्न महासचिव तथा अन्य पदाधिकारी पधार रहे हैं इस आयोजन को सफल करने हेतु समाज के प्रमुख  अंबालाल भाई चौहान के नेतृत्व में विभिन्न अध्यक्ष को के प्रभार में समितियां बनाई गई है, सभी समाज बंधु महिला वृद्ध तथा युवा वर्ग विशेष उत्साहित होकर अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं दिल्ली मुंबई गुजरात महाराष्ट्र उड़ीसा मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश तमिलनाडु तथा अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में परिवार सम्मिलित हो रहे हैं । अंदाज़न 5000 समाज जनों के इकट्ठा होने का अंदाजा है, आने वाले सभी अतिथि गणों तथा परिवारों हेतु आवास तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। समाज को उन्नत तथा प्रगतिवाद बनाने हेतु यह एक सार्थक प्रयास है

विज्ञापन

जरूरी खबरें