Advertisment

29th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

: राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्र छात्राओं को उनके जीवन में बेहतर दिशा दिखाएगी- अतुल कुमार वर्मा

Admin Wed, Aug 7, 2024

जनकपुर। एमसीबी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूर्णतः भारतीय भावनाओं से ओत-प्रोत है,इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक रूप से भविष्य के लिए तैयार करना है । शा.नवीन महाविद्यालय जनकपुर में प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशी छात्र, छात्राओं के दीक्षारम्भ कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि यह नीति छात्र छात्राओं को उनके जीवन में बेहतर दिशा दिखाएगी। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के के दिशा-निर्देशो के अनुरुप शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राएं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को चंदन टीक लगा कर स्वागत किया गया।इसके उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर राज्य गीत का गायन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप पधारे जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि निलेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी परमानंद के द्वारा किया गया उन्होंने ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों के बारे में छात्रों तथा अभिभावकों को विस्तार पूर्वक बताया कि इस शिक्षा नीति के अनुसार अब वार्षिक परीक्षाएं ना होकर सतत् मूल्यांकन आधारित सेमेस्टर परीक्षा होगी जिसमें विद्यार्थियों के अध्ययन में निरंतरता बनी रहेगी, तथा विभिन्न कौशलो भी विकास होगा जिससे भविष्य में बच्चों के लिए रोजगार के अवसर सुगमता से उपलब्ध होगे । अभार ज्ञापन आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ(IQAC) समन्वयक रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ अवनीश कुमार पटेल ने छात्रों को जनरल इलेक्टिव सब्जेक्ट के चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र विभाग की अतिथि व्याख्यता गितिका वर्मा, प्रयोगशाला तकनीशियन महरोज बेगम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक बी एल सोनवानी, अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे,ऋषभ कुमार बोरकर, सुरजीत सिंह, कमलेश कुमार बैगा,शमीम खान, रमेश कुमार यादव, रघुवीर बंसल, राजाराम सिंह परस्ते । तारकेश्वर राजवाड़े, राजकरणसिंह , शालिनी मिश्रा , मनोज कुमार कुशवाह, ओम् प्रताप सिंह, अजय कुमार जोगी , कल्पना यादव , शगुन यादव,हिमांशु कुमार बैगा , अरविंद सिंह, सहित बडी संख्या में छात्र एवं छात्राओ के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें