Advertisment

22nd September 2026

BREAKING NEWS

पतझड़ के पत्तों ने कहा ना रौदों हमें पांव में.... पिछली रूत में तुम बैठे थे हमारी छांव में....

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

ढाई आखर" एक राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता है : रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने आयोजित की जाती है राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता- नारायण नायक

Praveen Nishee Fri, Dec 5, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। " ढाई आखर" एक राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता 'आत्म अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना एवं डाक घर की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है -उक्ताशय के विचार उप संभागीय निरीक्षक नारायण नायक ने राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कही। भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पत्र लेखन प्रतियोगिता में रेनू दुआ पिता राजेश दुआ कक्षा नवमी प्रथम,, अनन्या पाठक पिता विनय कुमार पाठक कक्षा आठवीं द्वितीय , हर्षतिका, एवं अजंनेया गुप्ता कक्षा ग्यारहवीं ने तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्र सम्मान समारोह में मनेंद्रगढ़ उप संभाग के डाक अधिदर्शक गुण सागर साहू, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय, विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य इंदिरा सेंगर, शिक्षक राकेश मिश्रा पूनम सोरेन आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित उप संभागीय निरीक्षक नारायण नायक ने बताया कि ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर का पत्र लेखन अभियान देश भर के लोगों को ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे अपनी विचारधाराओं भावनाओं और अवधारणाओं को पूरी ईमानदारी से, पत्र के माध्यम से साझा कर सकते हैं। राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के संयोजक सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि -यह राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान किया जाता है जिसमें वह वरिष्ठ विचारकों के बीच में अपने अनुभव को साझा कर सकते हैं एवं विजेता छात्राओं को सम्मानजनक राशि प्रदान की जाती है मनेंद्रगढ़ उप संभाग के डाक अधिदर्शक गुण सागर साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है । इसमें अपनी अभिव्यक्ति एवं अपने जीवन के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति को रोल मॉडल मानते हुए एक पत्र लिखकर अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं।

ढाई आखर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ सर्कल में प्रथम आई रेनू दुआ ने अपनी माता को रोल मॉडल मानते हुए पत्र लिखा था वहीं अनन्या पाठक एवं अन्य चयनित छात्राओं ने भी

अपनी माता को प्रथम गुरु मानते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने की बात भावनात्मक एवं मार्मिक शैली में लिखी थी। राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में कुल लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम का संचालन पूनम सोरेन ने किया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का आभार वरिष्ठ समाजसेवी का एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंदिरा सेंगर ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें