Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: 3 मार्च 2024 से जिले मनाया जायेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम

Admin Wed, Feb 14, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ 14 फरवरी 2024/ अमृत सदन जनपद पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम वीपीडी सर्विलांस एएफपी, खसरा तथा डीपीटी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिले में 3 मार्च 2024 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम मनाया जायेगा। प्रथम दिवस जिले में 3 मार्च को बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के समस्त पोलियो की दवा पिलाया जायेगा। द्वितीय दिवस एवं तृतीय दिवस 4 एवं 5 मार्च को घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

कार्यक्रम में संभाग से आये विश्व स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.एस. सिंह, सौमेंद्र मण्डल, शंकर सिंह बीईई खड़गवां, रामप्रसाद बीईई जनकपुर, दिनेश कुमार गुप्ता बीईई, मनेंद्रगढ़ शहरी विकासखंड प्रबंधक राकेश वर्मा, विकासखंड प्रबंधक खड़गवां राजकुमार राजवाड़े,  डाटा प्रबंधक भास्कर निराला, जिला प्रभारी कोल्ड चैन मैनेजर संतोष पोर्ते, विकासखंड के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें