Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 फरवरी से 15 फरवरी, शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च, राष्ट्रीय पोलियो अभियान 03 मार्च से 06 मार्च तक

Admin Wed, Feb 7, 2024

मनेंद्रगढ़/ एमसीबी/ 07 फरवरी 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। 10 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। इसके साथ ही 15 फरवरी को कृमि मुक्ति दिवस का मॉप अप राउण्ड मनाया जायेगा। उक्त टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 24 जनवरी 2024 को पूर्ण कर लिया गया है। 16 फरवरी 2024 को शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन नियमित टीकाकरण दिवस को ही मनाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार तिथि का निर्धारण किया गया है। 16 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को मनाया जायेगा। इन तिथियों के अनुसार जिले में 0 से 5 वर्ष के बीच के बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप (अनुपूरक पोषण) पिलाया जायेगा। साथ ही छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीका लगाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार 1 फरवरी 2024 को वर्चुअल बैठक का आयोजन कर निर्देशित किया गया है कि जिले में 3 मार्च 2024 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम मनाया जायेगा। प्रथम दिवस जिले में 3 मार्च को बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के समस्त पोलियो की दवा पिलाया जायेगा। द्वितीय दिवस एवं तृतीय दिवस 4 एवं 5 मार्च को घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। बैठक में वनमण्डलाधिकारी एल.एन. पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, लिंगराज सिदार, एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉ. एस.एस. सिंह, डीपीएम शुलेमान खान, सुरेन्द्र मण्डल एवं प्रभारी कोल्ड चैन मैनेजर संतोष पोर्ते उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें