Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

: सीतामढ़ी धाम में नौतपा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है.

Admin Sun, May 26, 2024

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम घघरा के सीतामढ़ी धाम में नौतपा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है... पिछले तीन वर्षों से घघरा के इस पवित्र स्थल पर यह नौतपा महायज्ञ को को श्री रामचंद्र शरण जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है...भरतपुर मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर कोटाडोल मार्ग पर है इस जगह को राम शाखा आश्रम के नाम से भी जाना जाता है...लोगों की आस्था है त्रेता युग में भगवान श्री राम वनवास काल मेंं ग्राम घाघरा में सीतामढ़ी धाम घाघरा में एक रात विश्राम किए थे और उन्होंने शिवलिंग की स्थापना भी की थी इस स्थान को सीतामढ़ी घाघरा के नाम से जाना जाता है। भरतपुर विकासखंड के हरचौका और घघरा में देखा जा सकता है जहां उसी पवित्र धाम में संत शिरोमणि श्री 108 श्री बाल ब्रह्मचारी श्री रामचंद्र शरण महाराज महंत श्री सीतामढ़ी धाम घाघरा के द्वारा नौतपा यज्ञ करवाया जा रहा है सीतामढ़ी धाम में देव पुराण भागवत कथा एवं श्री राम अखंड संकीर्तन 151 कुंडी महायज्ञ 25 मई से 3 जून तक किया जा रहा है यही भगवान श्री राम वन गमन मार्ग 71 श्री सीतामढ़ी धाम में तीन वर्ष से 151 कुंडली नौतपा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी पुराण भागवत कथा श्री राम नाम अखंड संकीर्तन संत सम्मेलन संपन्न किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें