Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: योगासन भारत की नेशनल जज बनी नीलम

Admin Sat, Aug 10, 2024

मनेन्द्रगढ़। खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग 2024 के लिए , एमसीबी जिले की नीलम गुप्ता को ईस्ट जोन वेस्ट जोन नॉर्थ जोन और साउथ जोन के लिए जज नियुक्त किया है । श्रीमती नीलम गुप्ता 24 और 25 अगस्त को जोधपुर राजस्थान में होने वाली वेस्ट जोन खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग का भी प्रतिनिधित्व करेंगी । नीलम गुप्ता की नियुक्ति योगासन भारत के नेशनल कंपटीशन डायरेक्टर ने किया है । यह प्रथम अवसर है कि जब एमसीबी जिले से छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ी नीलम नेशनल जज के रूप में खेलो इंडिया योगासन कंपटीशन में प्रतिनिधित्व करेंगी। छत्तीसगढ़ योगासन भारत संगठन के जिला अध्यक्ष रामचरण केसरवानी एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने इसे राष्ट्रीय उपलब्धि निरुपित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें