Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय चिरमिरी में कॉलेज भवन एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

Admin Sat, Sep 7, 2024

शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय चिरमिरी में कॉलेज भवन एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने राज्य के सात कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए 104 करोड़ 41 लाख की राशि स्वीकृत की है। वहीं यह राशि चपका, जिला बस्तर, सीतापुर जिला अंबिकापुर, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर, चिरमिरी, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर- रामानुजगंज, प्रतापपुर, जिला सूरजपुर और पखांजूर जिला कांकेर के महाविद्यालयों को प्रदान की गई है। बता दें कि, वित्त विभाग ने कृषि विभाग के प्रस्ताव पर राज्य के दूरस्थ और आदिवासी इलाकों के 7 कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत बस्तर, चपका के शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में कॉलेज व भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी है। इसी तरह शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय सीतापुर, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय रामानुजगंज, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय चिरमिरी में कॉलेज भवन एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए सभी को 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। शासकीय कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़, शासकीय कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर और शासकीय कृषि महाविद्यालय पखांजूर के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि, भवनों के निर्माण से महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। राज्य में कृषि और उद्यानिकी शिक्षा को सशक्त बनाने और छात्रों के लिए एक सुरक्षित व प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और सुविधाजनक आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है

विज्ञापन

जरूरी खबरें