Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: 2006 से चल रहे मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित,वरिष्ठों के साथ युवाओं को भी दिया जवाबदारी

Admin Sun, Apr 16, 2023

मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में "मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ" की बैठक स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आहूत की गई. जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारणी घोषित हुई। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ में पत्रकारों का सबसे पुराना संगठन "मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ" जो कि सन 2006 से संचालित है. उसका बीते दो अप्रैल को निर्वाचन प्रक्रिया से शराफत अली को अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया था. जिसकी आज कार्यकारिणी घोषित हुई है। गठित कार्यकारिणी में संरक्षक प्रवीण निशी,रफीक मेमन,रामप्रसाद गुप्ता और नयन दत्ता को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनय पांडेय,राजा मिश्रा,रंजीत सिंह,गुरदीप अरोरा को रखा गया। वहीं सलाहकार मंडल में सतीश गुप्ता,धीरेंद्र विश्वकर्मा , साजिद खान और गोपाल गुप्ता को लिया गया है। संघ का संयोजक सुरजीत रैना को बनाया गया जबकि महासचिव अशोक श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष राकेश मेघानी,वरुण चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सुजीत शाह, सचिव मृत्यंजय सोनी,सह सचिव राहुल द्विवेदी,संगठन मंत्री राजेश सिन्हा को सर्वसम्मति से बनाया गया है। संगठन में सदस्य के रूप में पंकजकांत दुबे, अरुण श्रीवास्तव , कृष्णा वस्त्रकार, शिव नारायण यादव, दिनेश द्विवेदी, मोहम्मद शकील, अशफाक अहमद, शिवा मिश्रा,सरफराज अहमद , रईस अहमद , उमेश गुप्ता शामिल किये गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें