Advertisment

11th August 2026

BREAKING NEWS

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

शपथ ग्रहण समारोह : अग्रसेन महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, उर्मिला अध्यक्ष व निधि को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

Praveen Nishee Sun, Oct 26, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।अग्रसेन महिला मंडल मनेन्द्रगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह के साथ नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन, मनेन्द्रगढ़ में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान श्री रामलला की आकर्षक झांकी का दर्शन कराया गया,जिसका संयोजन एकता ब्यूटी पार्लर की संचालिका निधि अग्रवाल ने किया. श्री राम लला की झांकी ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।

अग्रसेन महिला मंडल की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल,उपाध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सचिव निधि अग्रवाल, सह-सचिव : रागिनी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अमिता अग्रवाल व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी माधुरी अग्रवाल को सौंपी गई.मंडल प्रभारी के रूप में चंदा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल को नामित किया गया.

नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाजसेवीगण एवं नगर की गणमान्य महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

अग्रसेन महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि "अग्रसेन महिला मंडल के इस गरिमामय शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में आप सभी की उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणादायी है। समाज और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना ही हमारा संकल्प है।हम अग्रवाल समाज की परंपराएँ, संस्कृति और सेवा भावना को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर सक्रिय रहेंगी। महिलाओं के आत्म-सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास की दिशा में हम नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

अग्रसेन महिला मंडल की सचिव सचिव निधि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं"अग्रसेन महिला मंडल के सभी सदस्यों एवं अतिथिगणों का इस महत्वपूर्ण अवसर पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती हूँ.नई कार्यकारिणी के रूप में हमें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे हम पूरे मनोयोग और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। हमारी योजनाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजसेवा, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण की विविध गतिविधियाँ शामिल रहेंगी।हम संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाने की दिशा में सतत प्रयास करेंगे। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही हमारा कार्य सफल होगा। हृदय से धन्यवाद।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें