Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ : एमसीबी जिले में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

Praveen Nishee Wed, Apr 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले की अनुमति से, जिला संयोजक डॉ. अंशुमान चौधरी द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।

घोषित सूची में डॉ. अंशुमान चौधरी को जिला संयोजक, डॉ. सौरभ सिंह एवं अनुप उपाध्याय को जिला सह संयोजक बनाया गया है।

कार्यकारिणी में डॉ. निशांत श्रीवास्तव (मनेंद्रगढ़) को कोषाध्यक्ष, डॉ. श्याम सुंदर तिवारी (जनकपुर) को सह कोषाध्यक्ष, डॉ. राम अयोध्या सिंह को कार्यालय प्रभारी तथा डॉ. शंकर कुमार विश्वास (चिरमिरी) को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. दीक्षा सिंह एवं सह प्रभारी के रूप में श्रीमती नीलम गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा डॉ. आर.के. बोस, डॉ. आर.एस. ओझा, डॉ. मंतू दास, डॉ. परशराम दास, डॉ. विदेशी विश्वाल, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. मनीष करोलिया एवं गौरव कुमार शाह को सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. अंशुमान चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर संगठन को मजबूती देंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करेगा, जिससे कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जल्द कार्य प्रारंभ करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें