Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: नवनिर्वाचित विधायक  किरण सिंह देव, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त

Admin Thu, Dec 21, 2023

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर जगदलपुर के नवनिर्वाचित विधायक  किरण सिंह देव  को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें