Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मकरसक्रांति के अवसर पर सिद्धबाबा पहाड़ी में : एन.एच. 43 से सिद्धबाबा पहाड़ी तक पहुंच मार्ग का मरम्मतीकरण कराने की मांग-पी मनी जायसवाल

Praveen Nishee Wed, Dec 17, 2025

मनेंद्रगढ़ एमसीबी। कलेक्टर एमसीबी से मकरसक्रांति के अवसर पर सिद्धबाबा पहाड़ी में जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है , एन.एच. 43 से सिद्धबाबा पहाड़ी तक पहुंच मार्ग का मरम्मतीकरण कराने की मांग पी मनी जायसवाल ने की है

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का सबसे बड़ा मेला आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के मनेन्द्रगढ़, झगराखाण्ड, खोंगापानी नगरीय निकाय एवं आसपास के ग्रामीण जन एकत्रित होते हैं। यहां तक कि सीमावर्ती मध्यप्रदेश राज्य से अनुपपूर जिले के राजनगर बिजुरी कोतमा तक के एवं मरवाही के लोगो का भी जमावाड़ा होता है। चूंकि एन.एच. 43 से सिद्धबाबा पहाड़ी तक का मार्ग अत्यंत उबड़-खाबड़ जीर्णक्षीर्ण अवस्था में है। यह क्षेत्र भरतपुर सोनहत विधासभा आदिवासि बहुल क्षेत्र में मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आता है। मनेन्द्रगढ़ के गौरव कहे जाने वाले सिद्धबाबा मेला हेतु पहुंच मार्ग का मरम्मतीकरण करवाना आवश्यक है, संज्ञान में लेते हुए गंभीरतापूर्वक पहुंच मार्ग का मरम्मतीकरण कराये जाने हेतु मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित करें जिससे क्षेत्र की जनता को सुगम रास्ता मिल सके एवं मकरसंक्राति मे होने वाले मेला का लाभ जनता को मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें