Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

वी क्लब समर्पण की अनूठी पहल : निधि अग्रवाल ने मेकअप, स्किन व हेयर केयर से छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Praveen Nishee Wed, Feb 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। वी क्लब समर्पण मनेन्द्रगढ़ की ओर से 2 फरवरी, सोमवार को नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में स्वावलंबनारी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण निधि अग्रवाल रहीं, जिन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मेकअप, स्किन केयर एवं हेयर केयर से जुड़ी व्यावहारिक एवं रोजगारपरक जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि सौंदर्य केवल बाहरी दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, आत्मविश्वास और करियर के अवसरों से भी गहराई से जुड़ा हुआ क्षेत्र है।

निधि अग्रवाल ने मेकअप के सही तरीकों, त्वचा की देखभाल, बालों से जुड़ी सामान्य समस्याओं एवं उनके समाधान को सरल भाषा में समझाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीमित संसाधनों में भी ब्यूटी केयर के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनकी प्रस्तुति को छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सराहा।

नारी स्वावलंबन विषय पर विचार व्यक्त करते हुए रजनी अग्रवाल ने कहा कि आज की नारी को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। इंद्रा सेंगर ने कहा कि छोटे-छोटे हुनर भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिला सकते हैं। वहीं निधि अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल सहित वरिष्ठ क्लब सदस्य इंद्रा सेंगर, प्रीति जायसवाल, प्रतिभा अग्रवाल, कविता, मंजू, वीरांगना अर्चना पोद्दार, रूपा, लीना शाह, माधुरी सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेशों एवं छात्राओं के उत्साह के साथ हुआ, जिसने नारी स्वावलंबन की भावना को और अधिक सशक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें