Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: छ्ग के नये राज्यपाल रामेन डेका, रमेश बैस को कोई नई जिम्मेदारी नहीं....

Admin Sun, Jul 28, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल अब असम मूल के रामेन डेका होंगे। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने शनिवार को छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना सहित 9 राज्यों में राज्य पालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आदेश के तहत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, रामेन डेका को छत्तीसगढ़ ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम,संतोष कुमार गंगवार को झारखंड,सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बना या गया है।छ्ग के वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरि चंदन और छ्ग के ही रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्य पाल पद से रिटायर कर कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। छत्तीसगढ़ में नियुक्त किये गये राज्यपाल रमन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनेता हैं। वह संसद सदस्य हैं, लोकसभा और वर्तमान में मंगलदोई निर्वाचन क्षेत्र (असम) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें