Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: अब कानून बन जाने के कारण महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा व विधानसभा में मिला है- जया कर

Admin Sat, Sep 23, 2023

महिला मोर्चा ने 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर खुशी । गांधी चौक में जम कर मनाई खुशी । बाजे गाजे के साथ निकली रैली । एक दूसरे को गुलाल लगा कर खिलाई मिठाई

  https://youtu.be/U4A2PsXzGoo?si=_1Y2tVV0FCXuNDkk मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिल देश के प्रधानमंत्री के द्वारा लाया गया जिसके बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी दौर गई इसको लेकर के महिला मोर्चा के द्वारा मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक से रैली निकाली गई जो मुख्य चौक चौराहो से होते हुए वापस गांधी चौक पहुची जहाँ महिला मोर्चा के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर मुँह मीठा किया गया व जम कर प्रधानमंत्री के नारे लगाए गए इस अवसर पर जया कर (पूर्व जिला अध्यक्ष ) महिला मोर्चा ने कहा कि हम सभी महिलाये बहने आज पूरे देश मे जश्न मना रही है बहुत ही हर्ष का विषय है कि भारती जनता पार्टी की मोदी सरकार ने हम महिलाओ की चिंता की और 33 प्रतिशत आरक्षण पास किया और महिलाओं का सम्मान किया अब लोकसभा में और विधानसभा में हमारी बहने चुन कर जाएंगी और अपनी बात रखेंगी आज हम नही बल्कि पीर भारत मे हमारी बहने खुशिया मना रही है आज तक कही न कही महिलाये राजनीति से वंचित रह जाती थी लेकिन अब कानून बन जाने के कारण महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा व विधानसभा में मिला है वही गीता पासी (मंडल अध्यक्ष ) महिला मोर्चा ने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आज महिला आरक्षण पर 33% आरक्षण देकर एक इतिहास इनके द्वारा रच दिया गया है अब महिलाएं भी विधानसभा व संसद में 33% जा सकेगी जो कि हर्ष की बात है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें