Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अंतिम अपील : मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आदेशानुसार अब सख्त कार्रवाई का निर्णय

Praveen Nishee Wed, Jan 14, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 से 22 तक अधिकांश घरों में सम्पत्तिकर, समेकित कर एवं जल शुल्क की बड़ी बकाया राशि लंबित है। नगरपालिका के अनुसार बकायादारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर कर भुगतान के लिए अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक बड़ी संख्या में नागरिकों ने कर जमा नहीं किया है।

लगातार अनदेखी को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान के आदेशानुसार अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बकाया कर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेद किए जाएंगे। राजस्व एवं जल शाखा द्वारा संयुक्त रूप से बकायादारों की सूची अंतिम चरण में तैयार की जा रही है और जल्द ही वार्डवार कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नगरपालिका अधिकारी का कहना है कि कर वसूली नहीं होने से नगर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और पेयजल संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नियमों के अनुसार बार-बार सूचना देने के बाद भी कर जमा नहीं करना दंडनीय है, इसलिए मजबूरन कठोर कदम उठाना पड़ रहा है।

नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अंतिम अपील की है कि वे समय रहते अपने बकाया सम्पत्तिकर, समेकित कर एवं जल शुल्क का भुगतान कर दें, ताकि नल कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें