Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का संभाग स्तरीय महा बैठक : अब सर से पानी ऊपर जा रहा है अब केवल और केवल आर पार की लड़ाई होगी- दिनेश सिंह

Praveen Nishee Thu, Oct 2, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का साहू सदन अंबिकापुर संभाग स्तरीय बैठक दिनांक 28/09/2025 को संभाग अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह रहे। बैठक में भारी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे जिसमें पुरानी पेंशन, प्रांतीय संभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ,98 से गणना शासन की उदासीन रवैया तथा कर्मोन्नति के संबंध में विशेष चर्चा हुई। कर्मोन्नति के संबंध में सभी लोगों ने कहा की न्याय पाने के लिए जहां भी जाना पड़ेगा हम सब तैयार हैं इस बीच में हाई कोर्ट बिलासपुर कि वकील गोविंद देवांगन जिसे भी ऑनलाइन चर्चा हुई तत्पश्चात पुरानी पेंशन के संबंध में आर पार की लड़ाई हेतु तैयार रहने के लिए कहा गया क्योंकि शासन की उदासीन रवैया के कारण 98 से 2004 के पूर्व के शिक्षक साथियों का जीरो पेंशन में सेवानिवृत हो जाना जबकि छत्तीसगढ़ में सभी कर्मचारी अधिकारी विधायक मंत्री गण यह न्यायपालिका के कर्मचारी अधिकारी को सभी को पेंशन प्राप्त हो रहा है फिर शिक्षकों के साथ यह अन्याय क्यों यहां सरकार महिलाओं को पेंशन दे रही है वहां शिक्षक महिला पुरुष को शून्य पेंशन पर सेवानिवृत्ति दे रही है यह सोचनीय विषय है उन पेंशनधारियों को भी शर्म आना चाहिए जो 5 वर्ष की सेवा काल में जनप्रतिनिधि होकर के भी पेंशन उठा रहे हैं और एक शिक्षक शिक्षिकाओं को 30 वर्ष सेवा करने के पश्चात भी शून्य पेंशन पर घर भेजा जा रहा है यह कैसा लोकतंत्र है देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में शिक्षक 98 से 2004 के पूर्व के शिक्षकों के साथ प्रारंभिक समय से सर्विस के अंतिम समय तक सौतेला व्यवहार हुआ अन्याय हुआ क्या यह लोकतंत्र है जहां अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही है वहां शिक्षक बुढ़ापे में दूसरे के सहारे जी रहे हैं जबकि सभी विधायक एवं मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री को भी प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारी अपनी समस्याएं से अवगत करा चुके हैं इसलिए प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि अब सर से पानी ऊपर जा रहा है अब केवल और केवल आर पार की लड़ाई होगी। बैठक में संभागीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी सभी उपस्थित थे

अब सर से पानी ऊपर जा रहा है अब केवल और केवल आर पार की लड़ाई होगी- दिनेश सिंह

विज्ञापन

जरूरी खबरें