Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

:

Admin Sat, May 13, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 2022-23 मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ का हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा कक्षा बारहवीं का परिणाम 91 प्रतिशत रहा।कला संकाय का परिणाम 84.44 %, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.61% और विज्ञान संकाय का परिणाम 94.23% रहा। कक्षा बारहवीं में बी मोनिका राव 89% से प्रथम स्थान, तथा महजबीन 88.2% के साथ दूसरे स्थान पर रही। बारहवीं में 144 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 57 प्रथम श्रेणी, 66 द्वितीय श्रेणी और 8 छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा दसवीं कक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है जिसमें 88.63% छात्राएं उत्तीर्ण रही। सीमा शमीम अंसारी 89.5% के साथ पहले स्थान पर, प्रीतिका केवट 88.16% के साथ दूसरे स्थान पर और श्वेता सिंह उदय 87.16%के साथ तीसरे स्थान पर रही है। प्रथम श्रेणी में 36, द्वितीय श्रेणी में 37 तथा तृतीय श्रेणी में 5 छात्राएं रही है।   शाला के सराहनीय परिणाम पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एवं समस्त पदाधिकारियों जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, शाला के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह एवं परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें