Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विनय पैकरा,वन परिक्षेत्राधिकारी,सोनहत के विवादित बोल

Admin Sat, Dec 9, 2023

[video width="832" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231209-WA0175.mp4"][/video] विनय पैकरा,वन परिक्षेत्राधिकारी,सोनहत के विवादित बोल सोनहत।  कोरिया । जिले के सोनहत विकासखण्ड के ग्राम अमहर से चंदहा तक 5 किमी डब्लूबीएम सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। सड़क पहले भी विवादों में बनी रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने सड़क के निर्माण से पहले ही करीब 60 फीसदी राशि निकाल ली है। इसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए वन विभाग ने हड़बड़ी में सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। अब सड़क निर्माण में चल रही मनमानी से ग्रामीण नाराज हैं। [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231209-WA0184.mp4"][/video] स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण का विरोध करने पर उन्हें ठेकेदार व विभाग के लोग डरा धमका रहे हैं। ग्रामीण बता रहे हैं कि डब्लूबीएम सड़क निर्माण के लिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता अच्छा होना बेहद जरूरी है लेकिन निर्माण में जंगल से ही पत्थर व मिट्टी डालकर सड़क बनाई जा रही है। [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231209-WA0183.mp4"][/video] वन विभाग द्वारा सारे नियमों को दरकिनार कर जंगल में खुदाई कर पत्थर व मिट्टी को जेसीबी की सहायता से फैलाकर सड़क बनाई जा रही है। सड़क पर न रोड रोलर चलाई जा रही है और ना ही कंपैक्टर। सड़क निर्माण के दौरान साइट पर न इंजीनियर मौजूद रहे, न ही ठेकेदार, जेसीबी चला रहे कर्मचारी से जब कार्य की जानकारी ली गई व ठेकेदार के बारे में पूछा गया तो उसने भी भंवरलाल का नाम लिया। बता दें कि यह वही भंवरलाल हैं जिसकी पैठ वन विभाग के निचले स्तर से लेकर मंत्रालय तक बनी हुई है। [video width="832" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231209-WA0176.mp4"][/video] राजू (जे सीबी )चालक कर्मचारी ने बताया कि वह यहां का नहीं है, राजस्थान से आकर यहां काम कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें