Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: कांग्रेस व भाजपा अपने अपने प्रत्यासी मैदान पर उतार चुके है व अब कांग्रेस व भाजपा की जुबानी जंग भी शुरू

Admin Sat, Mar 30, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/03/चरण-दास-महंत-1-.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा अपने अपने प्रत्यासी मैदान पर उतार चुके है व अब कांग्रेस व भाजपा की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है जहाँ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मनेंद्रगढ़ पहुँचे वही भाजपा प्रत्यासी सरोज पांडे पर हमला बोलते हुए कहा कि सवाल यह है कि सरोज पांडे यहा क्यो आई, राज्य सभा की सदस्य थी राज्य सभा मे सदस्य बन जाना था, नही बन पाये, उनके नजदीक रायपुर, राजनंदगांव है वहा से चुनाव लड़ना था,  यहा आये क्यो है ? यही हम लोगो को समझना है और समझना है इस लिए भेज दिया गया कि आप के लायक सीट नही है चले जाइये वहाँ । वो अपने दल में महत्वपूर्ण व्यक्ति है जिला नही बल्कि देश मे उपाध्यक्ष है उनको सुरक्षित जगह से लड़वाना चाहिए, मैं समझ सकता हु की भारतीय जनता पार्टी ने सरोज पांडे के साथ न्याय नही किया, [video width="848" height="384" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/03/श्यामबिहारी-जायसवाल-केबिनेट-मंत्री-.mp4"][/video] केबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका सुरक्षित से क्या अभिप्राय है और सुरक्षित के दो मायने है । पहला तो जो रिजर्व सीट है उसमें सरोज पांडे नही लड़ सकती । क्योकि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो के लिए आरक्षित है, दूसरा वो सामान्य भाषा मे सुरक्षित सीट बोलते है, कोरबा से ज्यादा सुरक्षित सीट कोई नही हो सकता वो सबसे ज्यादा सुरक्षित सीट है । चरण दास महंत सरोज पांडे के लिए बात कर रहे है । मेरे को लगता है कांग्रेस का सबसे कमजोर प्रत्यासी जो पांच साल तक सांसद रहते हुये, जिसे क्षेत्र में लोग नाम  से नही जानते उनका एक काम नही जानते है, इससे कमजोर प्रत्यासी भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई नही हो सकता ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें