Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

भारतीय जनता पार्टी का देशभर में जनसंपर्क अभियान : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

Praveen Nishee Mon, Jun 15, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, किसान सम्मान निधि और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सरकार की नीतियों के कारण आज देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंची है।

उज्ज्वल दीपक ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दिलाई है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय आदिवासी समाज के सम्मान का प्रतीक है। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन, सेंगोल की स्थापना तथा राष्ट्रीय महत्व के अनेक स्मारकों का निर्माण देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाले कदम हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन मैत्री अभियान के माध्यम से अनेक देशों को सहायता पहुंचाकर भारत ने मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आज दुनिया भारत को समाधान देने वाले राष्ट्र के रूप में देख रही है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, विभिन्न देशों के साथ हुए व्यापार समझौते और बढ़ते विदेशी निवेश भारत की वैश्विक साख को दर्शाते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, ‘हर घर तिरंगा’, ‘जनता कर्फ्यू’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने जनभागीदारी को नई दिशा दी है। इन अभियानों के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ताकि आम जनता विकास यात्रा से सीधे जुड़ सके।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, कार्यालय मंत्री राजेश यादव,युवा मोर्चा आनंद ताम्रकार समेत पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें