Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: सुशासन दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने दो वर्षों के धान का प्रोत्साहन योजना के तहत 6 करोड़ 45 लाख रूपए का किसानों को दिया प्रमाण पत्र

Admin Mon, Dec 25, 2023

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/25 दिसम्बर 2023/ कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात श्याम बिहारी जायसवाल का मनेन्द्रगढ़ में भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम वे चैनपुर स्थित मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां एमसीबी जिले के कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा ने उनका स्वागत किया, वहीं जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा भी कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अर्न्तगत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तत्कालिक दस समितियों में क्रय किये गए धान के विरूद्ध धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान वर्ष 2014-15 के लिए 3364 कृषकों की बोनस राशि चार करोड़ इक्यासी लाख रूपये एवं 2015-16 में 1315 किसानों की बोनस राशि एक करोड़ चौहत्तर लाख रूपये, इस प्रकार कुल 4679 किसानों के बैंक खाते में कुल छः करोड़ पैतालिस लाख रूपये अंतरित किए गए का प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया। एमसीबी के जिन किसानों को बोनस राशि दी गई उनमें अताउल्लाह ग्राम सिरौली को 308.40 क्विंटल धान का 92,520 रू. लालपुर के कौशल को 117.20 क्विंटल धान का 35,160 इसी प्रकार पिपरिया के छत्रपति को 39,240 रू., लालपुर के जीतेंद्र 62,400 रू., भलौर ग्राम के संतोष 8,640 रू. विष्णु प्रसाद पिपरिया को 13800 रू., भलौर के ही रामसुभग 40,920 रू. मदन मोहन शंकरपुर 33120 रू. बुंदेली के विजय बहादुर 16,800 रू. एवं बुंदेली के ही चरकूराम को 35,400 रू., डंगौरा ग्राम पंचायत के कृषक भारत सिंह 8,640 रू., कठोतियां के ठाकुर दयाल को 13,560 और रंजु देवी को 5,8,80 रू. तथा गुलाब नबी खरबैना को 21,840 रू. के बोनस का प्रमाण पत्र दिया गया। इस तरह कुल 3,78,240 रू. का बोनस उपरोक्त किसानों के खातें में राज्य शासन द्वारा जमा कराया जा चुका हैं जिसका प्रमाण पत्र सुशासन दिवस कार्यक्र म अवसर पर छ.ग. शासन के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा दिया गया। वर्तमान में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर में 14 समितियों के 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से कुल 18171 पंजीकृत किसानों से लगभग 8,55,890 क्विंटल धान क्रय किया जाना है। अभी तक जिले में 3540 किसानों से 1,80,642 क्विंटल धान क्रय की जा चुकी है। इसके पश्चात सुशासन दिवस जनता को संबोधित किया। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उज्जवला योजना एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उपस्थित लोगों को भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी गयी इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें